ट्रक चोरी मामले में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार….
बिलासपुर // चकरभाटा थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक चोरी के मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी सुभाष नगर रायपुर निवासी बशीर खान को गिरफ्तार किया है। ट्रक क्रमांक सीजी 10c 7948 को बिलासपुर के ट्रांसपोर्ट नगर से चोरी कर रायपुर स्थित गोयल मोटर्स के पार्किंग में रखा गया था जहां इन लोगों ने चोरी के ट्रक को ढाई लाख रुपए में बेचने का सौदा किया था। बशीर खान इस ट्रक को ढाई लाख रुपए में खरीदने वाला था जिसके लिए उसने ₹50,000 ट्रक चोरी करने वालों को एडवांस भी दे दिया था ।इस मामले में पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। चोरी के इस ट्रक को खरीदने में संलिप्त बशीर खान घटना के बाद से फरार था । उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी खोज की जा रही थी आखिरकार बशीर खान भी पुलिस के हत्थे लग गया। उसने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर चोरी का ट्रक खरीदने का अपराध स्वीकार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/07/2026फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
Uncategorized06/07/2026फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
छत्तीसगढ़05/07/2026पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
