• Mon. Jul 7th, 2025

News look.in

नज़र हर खबर पर

तीन जिस्म एक जान होने की अजब कहानी ,, तीन लड़कियां एक-दूसरे के इश्क में पागल…. साथ रहने घर से हुई फरार…..दो ने शादी का मन बनाया…. परिजनों के समझाइश पर एक लड़की घर लौटी…

तीन जिस्म एक जान होने की अजब कहानी ,, तीन लड़कियां एक-दूसरे के इश्क में पागल…..

साथ रहने घर से हुई फरार ,, दो ने शादी का मन बनाया ,, परिजनों के समझाइश पर एक लड़की घर लौटी

कानपुर // कानपुर में तीन लड़कियों में इश्क का खुमार इस कदर परवान चढ़ा कि वे घर छोड़कर भाग निकली और शादी का मन बना लिया। तीनों लड़कियों को चकेरी पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद किया है. जिनमें दो लड़कियां आपस में शादी करने की बात कह कर साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं. इन दोनों लड़कियों का कहना है कि वह एक दूसरे के साथ ही रहेंगी. बता दें कि चकेरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 साल की लड़की 2 सितंबर 2020 को लापता हो गई थी. जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन गाजियाबाद में मिली. पुलिस ने वहां से एक साथ रह रही तीन लड़कियों को बरामद किया, जिनको लेकर पुलिस चकेरी थाने आ गई. बरामद लड़कियों में दो कानपुर की और एक लखनऊ की रहने वाली है.इनमें से एक लड़की, परिजनों के मनाने पर उनके साथ घर चली गई. जबकि दो लड़कियां साथ रहने पर अड़ी हुई हैं. थाने में लड़कियों को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *