• Sun. Jul 5th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

दंडित बंदी भागीरती साहू और गोपाल खड़िया की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच के आदेश…

बिलासपुर // दंडित बंदी भागीरती साहू, पिता-स्व. चैतराम साहू, 70 वर्ष, निवासी बांकी मोंगरा जिला-कोरबा छत्तीसगढ़ की सिम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान 14 अगस्त की रात पौने तीन बजे मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जांच का आदेश दिया गया है।

इन बिन्दुओं पर होगी जांच…

बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे बीमारी हुई? बंदी को किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? बंदी को उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी अथवा नहीं? चिकित्सा का ब्यौरा दिया जाये? बंदी की मृत्यु के क्या कारण हैं? अन्य मुद्दे जो जांच के दौरान सामयिक पाये जाये। इन बिन्दुओं के बारे में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो वह श्रीमती स्मृति तिवारी डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के जिला कार्यालय बिलासपुर स्थित न्यायालय के कक्ष क्रमांक 35 में 7 दिसम्बर 2020 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

दंडित बंदी गोपाल खड़िया की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच के आदेश…

दंडित बंदी गोपाल खड़िया, पिता-बिरजू खड़िया, उम्र लगभग 41 वर्ष, जाति-खड़िया, निवासी ग्राम-रजघट्टा, थाना-खरसिया, जिला-रायगढ़ छत्तीसगढ़ की सिम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान 22 नवम्बर 2020 को सायं 05ः28 बजे मृत्यु हो गई है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर द्वारा जांच का आदेश दिया गया है।

जांच के बिन्दुओं…

बंदी क्या जेल दाखिल होने के पूर्व से किसी बीमारी से पीड़ित था अथवा जेल दाखिल होने के पश्चात उसे बीमारी हुई? बंदी को किसी प्रकार की शारीरिक यातना तो नहीं दी गई? बंदी को उपचार के दौरान दी गई चिकित्सा पर्याप्त थी अथवा नहीं? चिकित्सा का ब्यौरा दिया जाये? बंदी की मृत्यु के क्या कारण हैं? अन्य मुद्दे जो जांच के दौरान सामयिक पाये जाये। इन बिन्दुओं के बारे में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो श्री टी.आर.भारद्वाज, सिटी मजिस्टे्रट जिला कार्यालय बिलासपुर स्थित न्यायालय के कक्ष क्रमांक 25 में 21 दिसम्बर 2020 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed