फुड पाइजनिंग से 40 लाख के इनामी नक्सली नेता के मौत की खबर…
दंतेवाड़ा // छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मिनागट्टा गांव में 21 जून को फ़ूड पॉइज़निंग या कोरोना की वजह से 40 लाख के इनामी नक्सली नेता हरिभूषण की मौत की सूचना मिली है। माओवादियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर व तेलंगाना स्टेट कमेटी सेक्रेटरी हरिभूषण की मौत होने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस का दावा है कि बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई है और हरिभूषण पर 40 लाख रुपयों के इनाम की घोषणा सरकार की ओर से की गई थी।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग और तेलंगाना की सीमा पर ये लंबे समय से सक्रिय था। वही बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने हरिभूषण के मौत की पुष्टि की है। एसपी डॉ. पल्लव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मिनागट्टा गांव में 21 जून को फ़ूड पॉइज़निंग या कोरोना की वजह से हरिभूषण की मौत की सूचना मिली है, वहीं आधा दर्जन से अधिक माओवादी नेता अभी भी गंभीर रूप से बीमार हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के कोट्टागुडा क्षेत्र के मारिगुडा गांव के मूल निवासी हरिभूषण उर्फ यापा नारायण साल 1995 में पीपुल्स वार गुरिल्ला में शामिल हुआ। फिलहाल वो माओवादी पार्टी के तेलंगाना सचिव के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। पिछली कुछ मुठभेड़ों में हरिभूषण बच गया। खबर यह भी है कि हरिभूषण ने तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर हाल के कई हिंसा की घटनाओं में अहम भूमिका निभाई है।
(न्यूज़ सोर्स हमर देस हमर प्रदेश)
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
