गैस सिलेंडरों के बढ़ती कीमतों पर विधायक शैलेष पांडेय का केंद्र सरकार पर तंज, कहा – – मोदी जी टैक्स प्रेमी है…
देश की जनता बढ़ती महंगाई से परेशान – – – लेकिन मोदी जी चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगे हुए हैं…
घरेलू एलपीजी सिलेन्डर में की गयी मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाये…
बिलासपुर, मई, 09/2022
केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम लोगों को महंगाई से राहत देने के उपाय किए थे। लेकिन मोदी सरकार आम लोगों को जानबूझकर संकट में डाल रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 414 रुपए थी। सब्सिडी भी दी जा रही थी। आज एक सिलेंडर की कीमत एक हजार से उपर चली गई है और इस पर दी जाने वाली सब्सिडी की राशि ‘शून्य’ की गई है।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने देश के आम आदमी को होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए सुरक्षा उपाय किये गए थे। लेकिन मोदी सरकार ने जन सामान्य के इस सुरक्षा कवच को खत्म किया है। इसका परिणाम है कि लाखों भारतीय परिवार आज अत्याधिक महंगाई, बेरोजगारी से जुझ रहा है।
मोदी सरकार ने एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडरों में की बढ़ोतरी है। मोदी सरकार की लूट नीति ने आम आदमी के रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। मंहगाई से त्रस्त जनता नरेन्द्र मोदी के पुराने जुमलों को याद कर रही है। नगर विधायक शैलेष पांडेय ने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सबके किचन में हीं क्यों, जिन्दगी में हीं आग लगा दी है। एक तो नौकरी नहीं, व्यापार चौपट, आमजन जीविका के लिए संघर्षरत है। उपर से दाल, सब्जी, खाने के तेल से लेकर रसोई गैस तक इतना महंगा किया गया है कि आम आदमी त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। पेट्रोलियम के प्रोडक्ट भी आसमान छू रहे हैं। इसलिए माल ढुलाई कई गुना मंहगा हो चुका है, जिस कारण तमाम चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
देश के लाखों लोगों की मेहनत और पसीने से तैयार की गयी सरकारी कंपनियों को कोड़ियों के दाम में बेच रहे हैं। केन्द्र सरकार का एक ही मूलमंत्र है मंहगाई बढ़ाते जाओ। केन्द्र सरकार से हमारी मांग है कि आम आदमी के तकलीफों को देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलेन्डर में की गयी वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाये।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
