देश भर के विद्युत गृहों में छत्तीसगढ़ के विद्युत गृह पुनः अव्वल… छः माह से सतत् श्रेष्ठता हेतु मान.मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दी बधाई… विद्युत गृहों ने रचा सर्वाधिक 70.08 प्रतिशत पीएलएफ का कीर्तिमान….
रायपुर // देश भर के ताप विद्युत गृहों को विद्युत उत्पादन के मामलें में पीछे ढकेलते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन कार्यरत छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के विद्युत संयंत्रों ने अव्वल होने का कीर्तिमान रचा। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन कार्यरत केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने माह दिसम्बर 2020 के अपने प्रतिवेदन में इसे अंकित किया है। सीईए के अनुसार छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी के विद्युत गृहों ने 70.08 प्रतिशत पी.एल.एफ. प्रदर्शित किया जबकि राष्टीय स्तर पर देशभर के ताप विद्युत गृहों ने औसत 51.49 प्रतिशत पीएलएफ दर्ज किया है। देशभर के 33 स्टेट पाॅवर सेक्टर के विद्युत संयंत्रों को पिछले छह माह से निरन्तर पछाड़ते हुए अव्वल बने रहने के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कंपनी के चैयरमेन अंकित आनंद एवं एमडी (जनरेशन) एन.के.बिजौरा को बधाई दी।
एमडी (जनरेशन) एन.के.बिजौरा ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के ऊर्जावान नेतृत्व सहित पाॅवर कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों के टीम वर्क तथा उत्कृष्ट प्रबंधन को दिया। उन्होंने कहा कि लगभग एक वर्षों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचते हुए विद्युत विकास के मामले में छत्तीसगढ़ ने स्वयं को देश में उत्कृष्ट बनाये रखा है। जुलाई 2020 से अधिकतम उत्पादन की बढ़त को बनाये हुए हमारे ताप विद्युत गृहों ने चालू वित्तीय वर्ष में दिसम्बर 2020 में 70.08 प्रतिशत का रिकार्ड तोड़ पीएलएफ को प्रदर्शित किया। जबकि देश के अन्य बड़े उन्नत विकसित राज्यों के विद्युत गृहों में शामिल महा.जेनको महाराष्ट्र को मात्र 46.68 प्रतिशत पीएलएफ ही दर्ज करने में कामयाबी मिली।
ऐसे दौर में केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर के विद्युत गृहों में छत्तीसगढ़ को प्रथम, तेलंगाना स्टेट पाॅवर जनरेशन को द्वितीय (68.25 प्रतिशत) तथा सिंगरेनी कोलियारिश निगम लिमिटेड (एससीसीएल) को तृतीय स्थान (67.59 प्रतिशत) प्राप्त हुआ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
