देसी कट्टा, बंदूक और धारदार चाकू के साथ फोटो पहले सोशल मीडिया में शेयर की फिर हथियार लेकर खुलेआम घूम रहे थे नाबालिग सहित 5 युवक शहर में… पुलिस की सक्रियता से पकड़े गए सभी आरोपी…
बिलासपुर, जनवरी, 30/2022
सिविल लाइन पुलिस ने देसी कट्टा, बंदूक और धारदार चाकू के साथ तीन नाबालिग सहित पांच आरोपी को पकड़ा है।सभी लड़के शहर में खुलेआम हथियारों के साथ घूम राजे थे आरोपियों ने पहले सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ शेयर की थी। जिसकी सूचना किसी ने सिविल लाइन थाने को दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीआई शानिप रात्रे ने तत्काल टीम को इन्हें पकड़ने भेजा। आरोपियों के खिलाफ़ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।

मामले का खुलासा करते हुए एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली की कुछ युवक बाइक में देसी कट्टा व अन्य हथियार लेकर घूम रहे हैं और कभी भी शहर में गंभीर अपराध को अंजाम दे सकते हैं।सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर बाइक सवारो को पकड़ लिया। जिनके तलाशी में युवकों के पास से एक देसी कट्टा, एक चिड़ीमार बंदूक और तीन धारदार चाकू बरामद किया गया है।

मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमे से आरोपी 1)संग्राम सिंह ठाकुर पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी परसोड़ी थाना रतनपुर ।2)प्रभात सिंह पिता अश्वनी सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी पौसरा बाजार कोनी बिलसपुर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
अन्य12/05/2026जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद… करीब 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
