दो डॉक्टरों ने अपने साथियों के साथ मिल कर हॉस्पिटल संचालक का किया अपहरण… मामला बिलासपुर के स्काई हॉस्पिटल का… CCTV फुटेज से पहचाने गए आरोपी… दिल्ली एयरपोर्ट से डॉ. सकुशल बरामद…
सितंबर, 21/ 2021, बिलासपुर
सरकंडा स्थित स्काई हॉस्पिटल के संचालक को हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों ने अपने कुछ साथियों के साथ रविवार को अपहरण कर लिया था।आरोपी डॉक्टर अपने दो अन्य साथियों के साथ मुरादाबाद ले गए थे लेकिन पुलिस के बढ़ते दबाव में अपहरणकर्ता उन्हें छोड़कर भाग गए। अब अपहृत हॉस्पिटल संचालक सकुशल घर लौट आये हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी डॉक्टर मूलतः मुरादाबाद के ही रहने वाले है और बिलासपुर में कोरोनाकाल में प्रैक्टिस करने दिल्ली की एक एजेंसी के माध्यम से पहुंचे थे। बिलासपुर में स्काई अस्पताल में वे प्रैक्टिस कर रहे थे।और यहां मेडिकल काउंसिल में उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रैक्टिस के लिए आवेदन किया था। अस्पताल के संचालक प्रदीप अग्रवाल और आरोपी डॉक्टर के बीच पैसे को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा था।

आरोपी डॉक्टर अपनी तय सैलरी के बाद कोरोनाकाल में हुई कमाई के एवज में कमीशन की मांग कर थे। जिसे लेकर दोनो पक्षों ने थाने में और सीएमओ से शिकायत की थी।बीते रविवार को जब वसंत विहार स्थित स्काई अस्पताल के संचालक प्रदीप अग्रवाल सैलून गए थे, तब बंदूक की नोक पर उनका किडनैप कर लिया गया। इसके बाद उनकी कार को अस्पताल के बाहर आरोपियों ने छोड़ा और उन्हें कार से पेंड्रा, शहडोल होते हुए मुरादाबाद ले गए। आरोपियों ने बीच रास्ते में गाड़ी की नंबर प्लेट भी बदल ली और छत्तीसगढ़ की जगह यूपी की नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया। इसी दौरान आरोपियों ने संचालक के किडनैप के बाद अस्पताल में उनसे ही फोन करवाकर ब्लैंक चेकबुक भी मंगवाई और कोरे कागज में हस्ताक्षर भी करवाए।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी दोनो डॉक्टरों के अलावा दो अन्य युवक फिरोज और आलम नाम के दो युवक भी थे। इसमें से एक आरोपी अस्पताल की नर्स से संपर्क में था और पूरी जानकारी एकत्र कर रहा था। रायपुर बिलासपुर में कुछ दिनों तक रेकी करने के बाद इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली गए थे और संचालक को किडनैप करने के बाद दो आरोपी डॉ मोहम्मद और आलम मुरादाबाद ले गए।लेकिन बिलासपुर पुलिस किडनैपिंग के बाद से पूरी तरह मुस्तैद थी और क्लू की तलाश कर रही थी।इसी बीच पुलिस को अस्पताल की नर्स को हिरासत में लिया। क्योंकि वे आरोपियों से फोन में संपर्क में थी।जिसकी सूचना आरोपियों को भी हो गई।इसे बाद आरोपी संचालक को दिल्ली एयरपोर्ट में छोड़ गए। इस मामले में पुलिस का कहना है, कि संचालक से विस्तृत पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
