• Sun. Jul 12th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

नया जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक ने ज़िला पुलिस के फेसबुक पेज का किया शुभारम्भ…

पेंड्रा // जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही पुलिस ने सोशल मीडिया की तरफ कदम बढ़ाते हुए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस नाम के फेसबुक पेज की बुधवार को शुरुआत की । पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने पहली पोस्ट डालते हुए फेसबुक पेज पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बेहतर पुलिस सेवाओं के लिए जीपीएम पुलिस पेज से जुड़ने का संदेश दिया ।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फेसबुक पेज बनाने का उद्देश्य अधिक से अधिक क्षेत्र के लोगो से जुड़ाव और सीधा संवाद स्थापित करना है। आजकल अधिकतर लोग और ख़ासकर युवा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं ऐसे में पुलिस का भी इस तरह सोशल मीडिया पर आना पूरक है और साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगो का फीडबैक भी लगातार मिलता रहता है। साथ ही साथ क्षेत्र की जनता अपने आसपास हो रही आपराधिक गतिविधियों की जानकारी फेसबुक पेज के माध्यम से अवगत कराने में सुविधा महसूस करती है।इस तरह से लोगो की परेशानियों को हल करने में आसानी होती है और जनता तक पुलिस पहुँच बेहतर हो जाती है ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,,  प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो :  विजय केशरवानी
ऋण खाते में लाखों की हेराफेरी,, सेंट बैंक की ब्रांच मैनेजर और कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज,,  लाखो के कथित गबन का मामला,, ईएमआई जमा करने के बाद भी मकान कुर्क करने की तैयारी का लगा आरोप,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed