
युवक ने अपनी दोनो प्रेमिकाओं से एक साथ मंदिर में रचाई शादी लिए साथ फेरे ये वाक्या हुआ है यूपी के प्रयागराज में कर्नलगंज के ढरहरिया इलाके में जी हां जहां एक युवक ने अपनी पहली और दूसरी दोनों प्रेमिकाओं से एक साथ मंदिर में साथ फेरे लेकर शादी कर ली ।मंदिर में दोनों लड़कियों ने अपने पति का आशीर्वाद लिया.. युवक ने दोनों के साथ मंदिर में सात फेरे लेकर दोनों की मांग में सिंदूर भरकर शादी की रस्म को पूरा किया जिसके बाद दोनों प्रेमिकाओं ने अपने पति का पैर छूकर आशिर्वाद के कर साथ जीने मरने की कसमें खाई ।
आपको बतादें कि युवक का अपने इलाके की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गयी थी जिसके बाद से युवक ने उससे दूरी बना ली थी। युवक द्वारा अपनी पहली प्रेमिका को छोड़ने के बाद दूसरी प्रेमिका के साथ शादी करने मंदिर पहुंचा था। इस बात की भनक लगते ही लड़की भी मंदिर पहुंच गई और अपने प्रेमी से शादी की जिद करने लगी। युवक ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नही थी वह युवक से शादी की जिद पर अड़ी रही थक हार कर युवक ने दोनो से शादी करने का फैसला लिया और इसके लिए दोनों युवतियां भी तैयार हो गयी जिसके बाद मंदिर में सबके सामने युवक ने अपनी दोनों प्रेमिकाओं के साथ फेरे लेकर कर उनकी मांग भरी और उन्हें मंगल सूत्र पहनाकर शादी रचाई ।।
Author Profile
Latest entries
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
अपराध10/07/2026ऋण खाते में लाखों की हेराफेरी,, सेंट बैंक की ब्रांच मैनेजर और कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज,, लाखो के कथित गबन का मामला,, ईएमआई जमा करने के बाद भी मकान कुर्क करने की तैयारी का लगा आरोप,,
Uncategorized08/07/2026फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
