नोनिया समाज की नई कार्यकारिणी का गठन… नारायण बनाए गए अध्यक्ष शिव कुमार होंगे सचिव…
अगस्त, 20 / 2021 बिलासपुर
बिलासपुर जिले के सीपत एनटीपीसी ग्राम गुड़ी नारगोड़ा के नोनिया समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नोनिया समाज के अध्यक्ष नारायण नोनिया, उपाध्यक्ष देवकुमार नोनिया, सचिव शिव कुमार नोनिया, सह सचिव उमाशंकर नोनिया, संतोष नोनिया, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र नोनिया, ओमप्रकाश नोनिया, लेखा परीक्षक आशीष नोनिया को सर्व सम्मति से बनाया गया।

गुरुवार की रात ग्राम गुड़ी के नोनिया पारा आंगनबाड़ी केंद्र में गुड़ी और नारगोड़ा नोनिया समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत खरौद से समाज के पदाधिकारी व स्थानीय स्वजातीय बन्धु वरिष्ठ सदस्य, पूर्व पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान सामाजिक व शिक्षा के सम्बंध में चर्चा की गई। खरौद से आए अतिथियो ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष नारायण नोनिया ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए काम किया जायेगा। समाज मे शिक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा। सचिव शिव कुमार नोनिया ने कहा कि समाज के विकास के लिए और समाज हित मे काम करेंगे। इस अवसर पर रामचरण नोनिया, अशोक नोनिया, बजरंग नोनिया, रमेश नोनिया, कृष्णा नोनिया सुरेश नोनिया, सत्यम नोनिया, रतिराम नोनिया सुभाष नोनिया, मणि नोनिया, सुनील नोनिया, सुरेन्दर नोनिया, सुखसागर नोनिया,सहित समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
मुखपृष्ठ10/11/2025थर्राई दिल्ली : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप… हाई अलर्ट जारी… जांच में जुटी एजेंसियां…
बिलासपुर10/11/2025बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार…
राजनीति10/11/2025लौहपुरुष की जयंती पर निकलेगी ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च… तीन दिवसीय ऐतिहासिक पदयात्रा… स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत का संदेश
बिलासपुर08/11/2025संघ की शताब्दी में मंचित होगा “युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार” — मुंबई के 40 कलाकार करेंगे ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति
