कोरोना पॉजिटिव आरोपी को पेश के जाने पर अदालत को सील किया गया ,,
न्यायाधीश और दो कर्मचारी क्वॉरेंटाइन ,,
बिलासपुर // जिला न्यायालय के रिमांड कोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आरोपी को पेश किए जाने के कारण रिमांड कोर्ट को सील कर दिया गया है। न्यायाधीश व दो कर्मचारियों क्वॉरेंटाइन किया गया है ।
उल्लेखनीय है सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को कर्नाटक के मैसूर गिरफ्तार कर प्लेन से रायपुर लाई रायपुर से सड़क मार्ग से सिविल लाइन थाना लाया गया था। आवश्यक कार्यवाही उपरांत आरोपी को जिला न्यायालय के रिमांड कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद सुबह सिविल लाइन थाना को सील कर कर्मचारियों क्वॉरेंटाइन किया गया । इसी कड़ी में दोपहर बाद आरोपी को जिस कोर्ट रूम में प्रस्तुत किया गया था उस रूम को सील कर दिया गया है । इसके साथ न्यायाधीश व अदालत के 2 कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है । सभी के जांच का निर्देश दिया गया है ।आरोपी को 1 दिन जेल में रखे जाने के कारण जेल के उस सेल को भी सील किए जाने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही कर्मचारियों में कोरोना को लेकर दहशत बना हुआ है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
