पब्जी गेम की लत में युवक ने खुद के किडनैपिंग की रच डाली कहानी… किडनैपर बन घर वालों से मांगने लगा फिरौती…
बिलासपुर 14 दिसम्बर 2021
युवक को पबजी गेम खेलने की एसी लत लग गयी कि उसने गेम खेलने के लिये पैसो हेतु खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। पर पुलिस ने उसे लोकेशन के आधार पर बरामद कर लिया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर के शंकर घाट सोनपुर कला निवासी 19 वर्षिय युवक वंश उर्फ वासु विश्वकर्मा बीते 10 दिसम्बर को सुबह 9 बजे अपने घर से निकला था पर उसके बाद वह अपने घर नही पहुँचा। घबराए घर वालो ने इसकी शिकायत अम्बिकापुर के कोतवाली थाने में की। इसके बाद घर वालो को 4 लाख रुपये फिरौती मांगने का फोन आया। युवक की हाथ पांव बंधे नग्न हालत में वीडियो भी घर वालो को मिली थी,जिसमे उसने किडनैपरों द्वारा किडनैप कर लेने और छूटने के लिये 4 लाख रुपये फिरौती देने की बात कही। घबराए परिजनो ने इसकी शिकायत पुलिस से की। अम्बिकापुर की कोतवाली पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिलासपुर पहुँची। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक होटल से युवक को बरामद किया गया। बरामदगी के बाद एक नई कहानी सामने आई।
पबजी गेम की लत के कारण रची अपहरण की झूठी कहानी…
युवक को पबजी गेम खेलने की लत हैं जिसके कारण युवक ने अपनी बजाज की बाइक भी बेच दी थी। युवक पबजी गेम में एक करोड़ जितने की लालच में घर से 15 हजार रुपये ले कर भागा था और खुद के हाथ पांव बंधे नग्न वीडियो बना कर घर वालो को भेज कर 4 लाख रुपये की फिरौती भेजी थी। पर काल लोकेशन के आधार पर सत्यम चौक के पास एक होटल से बरामद कर लिया।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
