परिवार वालों की डांट से नाराज होकर चंडीगढ़ जाने निकली युवतियों को तोरवा पुलिस ने रोका…. समझाईस के बाद दोनों को किया परिवार के हवाले..
बिलासपुर // आज के आधुनिक जमाने में बच्चे नादानी में ना जाने क्या-क्या करने पर उतारू हो जाते हैं ऐसा ही एक मामला बिलासपुर के तोरवा थाना अंतर्गत देखने को मिला जहां सरसीवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत में रहने वाली दो सहेली घर के डांट डपट से इतना नाराज हो गई कि स्कूल से ही चंडीगढ़ भागने का इरादा बना लिया । स्कूल के लिए निकली नाबालिक युवतियों ने घरवालों को बिना बताए बिलासपुर तक पहुंच गई जहां से वे चंडीगढ़ जाने की फिराक में थी लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी नादानी आगे चलकर खतरनाक मोड़ भी ले सकती है लेकिन भला हो बिलासपुर के तोरवा पुलिस का जिन्होंने शक के आधार पर जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों युवतियों को सबसे पहले अपनी कस्टडी में लिया और उनसे उनके परिवार समेत घर से भागकर चंडीगढ़ जाने के कारणों का पता लगाया इसके अलावा तोरवा पुलिस की टीम ने युवतियों को समझाया कि उनके यह नादानी कितनी बड़ी मुसीबत को दावत दे रही थी।
तोरवा थाने में पदस्थ संगीता नेताम ने युवतियों के परिवारजनों को बुलाकर समझाइश भी दी और युवतियों को आज के परिपेक्ष में बताकर उन्हें समझाया कि उनकी छोटी सी भूल बड़ी दुर्घटना को भी अंजाम दे सकती थी इसके अलावा उनके परिवार वालों को भी समझाइश दी गई कि बच्चों के साथ व्यवहार में शालीनता बहुत ज्यादा जरूरी है ताकि आज के जमाने में पालको और बच्चों के बीच जो दूरियां पैदा हो रही है उसे खत्म कर भावनात्मक रूप से जोड़ा जा सके बहरहाल तोरवा पुलिस ने युवतियों को समझा-बुझाकर उनके परिवार वालों के साथ वापस भेज दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
