पुलिस ने पकड़ा शराब कोचिया..और कोचिया निकला कोरोना पॉजेटिव
पुलिस महकमे में मचा हडकंप ,,

जांजगीर/पामगढ़ // पामगढ़ पुलिस को अवैध शराब बेचने वाले आरोपियों को पकडऩा काफी महंगा पड़ गया। पुलिस ने 50 पाव देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैर जमानती धारा के तहत कार्रवाई की। उनके साथ फोटो खिंचवाकर मीडिया में प्रेस रिलीज जारी किया। इसके बाद जब उन्हें जेल दाखिल करने पहुंची तो वहां की गई जांच में एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव आ गया। इस बात की जानकारी होते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है कि उस आरोपी के संपर्क में आने से कहीं वो भी संक्रमित तो नहीं हो गए हैं।
गौरतलब है कि पामगढ़ थाना प्रभारी के द्वारा शराब कोचियों एवं नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पामगढ़ के कोसीर-बोहारडीह पुल के पास बुधवार को पुलिस ने देशी शराब का परिवहन करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 50 पाव देशी शराब भी जब्त किया। दोनों आरोपी बिलासपुर जिले के रहने वाले थे और जांजगीर जिले से शराब लेकर बाइक क्रमांक सीजी 22 के 0523 से वापस बिलासपुर जा रहे थे। जब्त की गई शराब की कीमत 4000 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बाइक व शराब को जब्त कर दोनों आरोपी जितेंद्र और धनजय निवासी सोनलोहर्सी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36 (2) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
टेस्ट रिपोर्ट आते ही मचा हड़कंप …
पामगढ़ व्यवहार न्यायालय ने दोनों को रिमांड पर भेज दिया। जेल दाखिल करने से पहले दोनों आरोपियों को कोविड-19 टेस्ट करने जांजगीर जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां प्रारम्भिकमें कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें से प्रारंभिक जांच में जितेंद्र को कोरोना पाजेटिव पाया गया है। इसकी जानकारी होते पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अब पामगढ़ थाना का समस्त स्टाफ़ का कल अपना कोरोना चेकअप कराएगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
