प्रदेश में पहली बार थाने से आरोपी की हथकड़ी सहित फरारी के बाद भी जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को अभयदान…
सवाल..! चोरी का आरोपी थाने से हथकड़ी समेत कैसे हुआ फरार..? और 3 दिन बाद संदिग्ध हालत में उसकी लाश मिलने के पीछे, क्या है…?
(शशि कोन्हेर)
बिलासपुर // बिलासपुर शहर के तोरवा पुलिस थाने से हथकड़ी सहित फरार हुए चोरी के आरोपी की लाश मिलने से हो रही हैैं, कई तरह की चर्चाएं। चोरी के तीन मामलों में पुलिस के हत्थे चढ़े देवरीडीह के संदिग्ध आरोपी शनि मरकाम से तोरवा पुलिस, थाने में पूछताछ कर ही रही थी कि पता नहीं कैसे उक्त आरोपी, पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। इसके बाद तीसरे दिन अरपा चेक डैम के पास शनि मरकाम नामक उक्त आरोपी की लाश मिलने से पूरा मामला गुत्थमगुत्था हो गया है। तोरवा पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सारे तथ्य सामने लेकर आ सकती है।
कोई भी पुलिसकर्मी न तो सस्पेंड हुआ और न किसी तरह की कोई कार्यवाही हुई…
यह शायद पूरे प्रदेश में अपनी तरह का पहला मामला होगा जिसमें थाने के भीतर से हथकड़ी समेत चोरी का आरोपी फरार हो जाए। और 3 दिनों बाद चेक डैम के पास उसकी संदिग्ध हालत में लाश मिले। इतना बड़ा मामला होने के बावजूद अभी तक किसी भी पुलिसकर्मी अथवा अधिकारी पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं किया जाना कई तरह की चर्चाओं को बल दे रहा है। यह पहला मौका है जब हथकड़ी समेत किसी आरोपी के फरार होने के बाद जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को निलंबित न किया गया हो। फिर इस मामले में तो खाने से फरारी के तीसरे दिन शनि मरकाम नामक आरोपी की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से यह मामला और भी गंभीर हो गया है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में शक के दायरे में आ चुके जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Author Profile
Latest entries
हाईकोर्ट02/04/2026ब्रेकिंग : 21 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला,, अमित जोगी दोषी करार,, हाईकोर्ट का सख्त आदेश 3 हफ्ते में करें सरेंडर…
बिलासपुर02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
अपराध02/04/2026रतनपुर में सनसनी : तलवारों से लैस हमलावरों का तांडव,, परिवार पर टूटा कहर,, बुजुर्ग महिला की हत्या,, 6 घायल
बिलासपुर31/03/2026विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर बेलतरा क्षेत्र के निगम के 10 वार्डों में 68 कार्य के लिए 10 करोड़ की मिली स्वीकृति मिली…
