प्र्रदेश सरकार को शराब से 6831 करोड़ 71 लाख रूपय मिले
अधिक दर पर शराब बेचने और गबन करने वाले 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है
मंत्री ने सदन में बताया कि शराब में पानी मिलाकर बेचने पर 20-22 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई
अधिक दर पर शराब बेचने की 5551 शिकायतें मिलीं
रायपुर (शशि कोन्हेर)// छत्तीसगढ़ विधानसभा में शराब पर हुए सवाल जबाव के बीच विभागीय मंत्री कवासी लखमा ने सत्तापक्ष के विधायक संतराम नेताम के सवाल पर बताया कि वर्ष 2019 से लेकर जून 2020 तक शासन को शराब की बिक्री से 6831 करोड़ 71 लाख रुपए राजस्व के रूप में मिले। प्रदेश में 337 देशी व 321 विदेशी दुकाने संचालित हो रही हैं। यह भी बताया कि अधिक दर पर शराब बेंचने वाले व गबन करने वाले 7 सौ कर्मचारी नौकरी से निकाले गए।
प्रदेश की शराब दुकानों में अधिक दर पर शराब बेचने और गबन आदि के मामले में प्लेसमेंट एजेंसी के 7 सौ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
यह जानकारी आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने गुरूवार को विधानसभा में दी। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी संरक्षण में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। दूकानों में अधिक दर पर शराब बिक्री की जा रही है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक के सवाल के जवाब में
आबकारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक जनवरी 2019 से अब तक अधिक दर पर शराब बेचने की 5551 शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा कि अधिक दर पर शराब बेचने और गबन आदि की शिकायत पर 7 सौ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।
आबकारी मंत्री ने पूरक सवाल के जबाव में बताया कि गड़बड़ी के आधार पर दंड का निर्धारण किया गया है।नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि सरकार ने प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई। जबकि सारे कर्मचारी प्लेसमेंट एजेंसी के थे? आबकारी मंत्री ने कहा कि भले ही प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारी हैं, लेकिन विभाग के लोग इसकी मॉनिटरिंग करते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की देखरेख में अधिकारी और प्लेसमेंट एजेंसी की मिलीभगत से शराब में पानी मिलाकर बेचा गया है। उन्होंने इस पर कार्रवाई को लेकर जानकारी चाही, उन्हे बताया गया कि शराब में पानी मिलाकर बेचने पर 20-22 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आबकारी मंत्री लखमा ने बताया जो भी शिकायते सही रूप से मिल रही है सरकार तत्काल में सख्त कार्रवाई कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
धर्म-कला -संस्कृति27/06/2026मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी हो..मेण्ड्रा में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु…
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
