• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

प्रस्तावित बैराज का कार्य देखने पहुँचे सिंचाई मंत्री रविंद्र चौबे ने विधायक शैलेश पांडे व अधिकारियों के साथ, अरपा नदी पर कार्यस्थल का किया निरीक्षण…

प्रदेश के सिंचाई व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे और अधिकारियों के साथ, अरपा नदी पर प्रस्तावित बैराज के कार्यस्थल का निरीक्षण किया…

बिलासपुर // प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बिलासपुर को अरपा नदी पर दी गई दो बैराज निर्माण की सौगात के कार्यस्थल और कार्य की प्रगति का जायज़ा लेने जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे आज बिलासपुर दौरे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने निर्माणाधीन बैराज स्थल का निरीक्षण किया ।

रविन्द्र चौबे ने पहले सरकंडा के शिव घाट और उसके बाद शनिचरी के पचरी घाट के कार्य स्थल का निरीक्षण किया। बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने दोनों बैराज की जानकारी तथा बिलासपुर स्मार्ट सिटी के द्वारा अरपा के दोनों तटों पर बनने वाले स्मार्ट रोड की विस्तृत जानकारी कृषि मंत्री रविंद्र चौबे मंत्री को दी। मंत्री ने अरपा में प्रदूषित जल छोड़े जाने पर चिंता व्यक्त की। जिस पर विधायक शैलेश पांडेय ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा के दोनों किनारों पर नाला बनाने की स्वीकृति दे दी है जिसका कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ होगा। इस नाला निर्माण से अरपा में वर्ष भर शुद्ध जल का भराव दोनो बैराज में हो सकेगा। दोनो बैराज के निर्माण के बाद बिलासपुर के भूजल स्तर में वृद्धि होगी और अरपा अपने मूल स्वरूप में पुनः आएगी।

आज के निरीक्षण में कृषि व सिंचाई मंत्री रविंद्र चौबे, विधायक शैलेष पांडेय ,विधायक रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव ,सभापति शेख नजीरुद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,आशीष सिंह,विजय पांडेय, राजेन्द्र शुक्ल,शैलेंद्र जायसवाल, रामा बघेल,मोती थावरानी, दीपांशु श्रीवास्तव,अमीन मुगल, सुदेश दुबे ,स्वर्णा शुक्ला तथा विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालन अभियंता समेत विभाग के सभी अधिकारी व इंजीनियर उपस्थित थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed