• Mon. Jul 13th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार… एसपी ने की घोषणा…

बिलासपुर // पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि थाना कोनी जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 136/2018, धारा 294, 323, 325, 506, 34 भादवि. के प्रकरण में आरोपी दीपक लोधी पिता मकानंद लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी देवनगर थाना कोनी के द्वारा 16.05.2018 को प्रकरण के प्रार्थी मो.इकबाल खान को मारपीट कर गंभीर चोटकारित किया गया था। आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, जिनकी पतासाजी का हरसंभव प्रयास किया गया है किंतु फरार आरोपीयों का अब तक कोई पता नहीं चला है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा यह घोषणा की गई है कि इन फरार आरोपियों के बारे में कोई सूचना देगा तो उन्हें 5 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-223330 व मोबाईल नंबर 94791-93001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-222191 व मोबाईल नंबर 94791-93002, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा के मोबाईल नंबर 92946-90028, पुलिस नियंत्रण कक्ष बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-228504 व मोबाईल नंबर 94791-93099 तथा थाना प्रभारी कोनी बिलासपुर के दूरभाष क्रमांक 07752-260039 व मोबाईल नंबर 94791-93023 पर संपर्क किया जा सकता है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,,  प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो :  विजय केशरवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed