फार्म हाऊस में गेंगरेप, व्यवसायी की धुनाई ,,
युवती लेकर बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे थे ग्रामीणों ने कर दी धुनाई ,,
जशपुर // फार्म हाऊस पर बर्थडे पार्टी के बहाने अय्याशी करने पहुंचे दो व्यवसायी ने अपने साथ लाये युवती से पहले तो गैंगरेप किया। इसी दौरान जब ग्रामीण पहुंचे तो एक युवक भाग निकला। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पहले तो जमकर धुनाई की फिर युवती की पहचान उजागर करने के लिए उसका वीडियो तैयार कर वायरल कर दिया। कुनकुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 15-20 युवकों पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार , कुनकुरी के व्यवसायी दिनेश जैन की बर्थ डे थी। पार्टी करने के लिए अपने दोस्त दीपक हेड़ा और एक युवती को लेकर कुनकुरी से करीब 7 किमी दूर टांगरपानी स्थित अपने फार्म हाउस पर पहुंच गया। आरोप है कि वहां दोनों ने युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी दीपक के दुष्कर्म करने के दौरान दिनेश ताला लगाकर बाहर खड़ा हुआ था। तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। जब ग्रामीणों ने मकान को घेरा तो दिनेश वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने दीपक को पकड़ लिया। वहीं कुछ युवक मकान के अंदर घुस गए। उन्होंने युवती से हाथापाई की। उसकी पहचान उजागर करने का प्रयास किया और वीडियो बना लिया। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी दिनेश व युवती को थाने ले गई। इस घटना का वीडियो युवकों ने वायरल कर दिया। पुलिस ने इसको लेकर 10-15 युवकों पर मामला दर्ज किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized08/07/2026फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
Uncategorized06/07/2026फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
छत्तीसगढ़05/07/2026पंडवानी की अमर आवाज़ हुई मौन: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन,, कला जगत में शोक की लहर…
बिलासपुर04/07/2026उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…
