बिलासपुर चिंगराजपारा के पुसऊराम चले थे… फेसबुक पर प्यार करने.. लेकिन धोखे में पडकर गंवा बैठे 2 लाख 50 हजार 5 सौ रुपए…
फेसबुक के जरिए पुसऊराम से धोखाधड़ी करने वाले विदेशी नागरिक सहित दो आरोपियों को, पुलिस ने किया गिरफ्तार…
बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // सरकंडा पुलिस ने फेसबुक पर एक विदेशी महिला का फर्जी आईडी अकाउंट बनाकर बिलासपुर के पुसऊराम नामक व्यक्ति से 5 लाख 50 हजार 5 सौ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक नाइजीरियन मूल के आरोपी सहित कुल 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ही रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के चिंगराजपारा में रहने वाले पुसऊराम की एक विदेशी महिला से फेसबुक में दोस्ती हो गई। उक्त महिला ने पुसऊराम से 40 हजार अमेरिकन डॉलर का गिफ्ट भेजने और कस्टम ड्यूटी के नाम पर 250500 रुपए मंगवा लिये। तब प्रार्थी को इस बात का एहसास ही नहीं था कि जिसे वह विदेशी महिला समझ रहा है वह और कुछ नहीं वरन धंधेबाजों द्वारा फेसबुक पर बनाया गया विदेशी महिला के नाम का फर्जी अकाउंट भर है। बाद में खुद के ठगे होने की जानकारी होने पर प्रार्थी ने सरकंडा थाने में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई। तब सरकण्डा पुलिस ने इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे को दी। अधिकारियों ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए इस पर सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता और सायबर प्रभारी कलीम खान के नेतृत्व में पुलिस और सायबर की टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी की गई। इस पर यह जानकारी मिली की दिल्ली के आसपास रहने वाले नाइजीरियन आरोपी ने सोनू वर्मा नामक एक अन्य शख्स से मिलकर विदेशी महिला का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उक्त आशय की धोखाधड़ी की है। तब दिल्ली में आरोपियों की पतासाजी के बाद सरकंडा पुलिस को नाइजीरियन आरोपी नामडी डोनाल्ड और सोनू वर्मा को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। बहरहाल, दोनों ही आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
