बिलासपुर // बिलासपुर पुलिस के आपरेशन सायबर 2020 को सायबर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। इन सभी को झारखंड के देवधर व जामताड़ा में चले ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया है। दूसरे राज्यों में रह कर अलग अलग शहरों में फोन कॉल के जरिये लोगो को झांसे में लेकर उन्हें ठगने का काम करते थे। पिछले दिनों ठगों द्वारा खुद को एक फायनेंस कंपनी का ऑफिसर बता कर कार्ड संबंधी जानकारी देने के बहाने प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर मोबाइल पर एक एनीडेक्स नाम के ऐप को डाउनलोड करा कर प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की गई थी। जिसमें 5 किस्तों में 1 लाख 20 हजार रुपए प्रार्थी के एकाउंट से निकाल कर ठगी की गई थी।
साइबर ठगी के शिकार होने पर प्रार्थी ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी, रिपोर्ट पर अपराध क्र. 725/2019 धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गयी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर ऑपरेशन टीम साइबर 2020 को आरोपियों को पकड़ने के लिए झारखंड के देवधर और जामताड़ा भेजा गया था टीम द्वारा लगातार 72 घंटे की रेकी के बाद दो अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त रूप से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था पूरे मामले में गौर फरमाया जाए तो फ्रॉड में संलिप्त आरोपी केवल 19 से 21 वर्ष के बीच है और यह लोग पहले भी खुद को बैंकों के बड़े कर्मचारी बताकर भोले भाले लोगों से ठगी कर लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं।
पकड़े गए ठग…
1. मिथुन कुमार मंडल, देवधर , 2.जितेंद्र मंडल, जामताड़ा , 3. राजेश रंजन, देवधर झारखंड।
आरोपियों के पास से पुलिस ने नगदी रकम, दोपहिया वाहन, एटीएम, और 4 मोबाइल जप्त किया है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
