बिलासपुर // जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक सीआरपीएफ के जवान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है, साथ ही पचपेड़ी से गोवा शराब के साथ एक महिला को भी पकड़ा गया है, 12 हजार, 35 हजार तक कि महंगी शराब के साथ भी 2 तस्करों को आबकारी विभाग ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़ी गई शराब अलग-अलग इलाको से जप्त की गई है। जिसकी कीमत लगभग 9 लाख के करीब है।
आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्यवाही की गई है। जिसमे 3 आरोपियों को पकड़ा गया है जिसमे एक सीआरपीएफ का जवान है, जो अपनी सेंट्रो कार से शराब की तस्करी कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया है, कार में सीआरपीएफ जवान गणेश कुमार के अलावा विजय अरोरा को भी धर दबोचा गया। बतादें की सीआरपीएफ का जवान आईडी के दम पर शराब को बाहरी राज्य से लाकर रायपुर और बिलासपुर में खपाने का काम काम लंबे समय कर रहा था। आबकारी आयुक्त ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पानीपत से महंगी शराब नेहरू नगर स्थित मनोज खन्ना के घर लायी जा रही है। इसके बाद टीम को मौके पर तैनात किया गया। मनोज खन्ना को इंस्पेक्टर मुकेश पाण्डेय और उसकी टीम ने शराब की बोतल निकाल कर देते हुए रंगे हाथों पकडा। मनोज खन्ना के पास से टीम ने 12 बोतल शराब बरामद की, जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख 27 हजार 106 रूपए है। बतादें की तस्कर मध्यप्रदेश और पंजाब से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाते थे।

गोआ शराब के साथ पकड़ी गई महिला…
आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि आबकारी इंस्पेक्टर आनन्द वर्मा की अगुवाई में बीती रात मस्तूरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गयी है। आनन्द वर्मा को मुखबीर से जानकारी मिली कि पचपेढ़ी में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है । जिसके बाद टीम बना कर मौके पर छापा मारा गया जहां से एक महिला के पास से सात पेटी गोआ शराब बरामद किया गया है। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
