बिहार में मुख्यमंत्री.. समय से चुनाव कराना चाहते हैं…वही विपक्ष कोरोना के बहाने..चुनाव टालने के प्रयास में …
सितंबर में बिहार विधानसभा चुनाव घोषणा होने की संभावना …

बिहार // इस बात की पूरी संभावना दिखाई दे रही है कि बिहार में विधानसभा के चुनाव सितंबर माह में घोषित हो सकते हैं। यह बात खुद नीतीश कुमार के द्वारा एकाधिक बार कही गई है। उन्होंने प्रदेश के अधिकारियों सितंबर में संभावित विधानसभा चुनाव की घोषणा के मद्देनजर तेजी से काम करने के कई बार निर्देश दिए है। वही अगर सितंबर में चुनावों की घोषणा की गई तो विपक्ष को आशंका है कि उसकी हालत पतली रह सकती है। और नीतिश कुमार आसानी से बाजी मार जाएंगे। इस आशंका के चलते ही जहां मुख्यमंत्री समय पर चुनाव के पक्षधर हैं वहीं विपक्ष कोरोना की आड़ लेकर चुनाव को टालने की मांग कर रहा है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है।इस दृष्टि से भी सितंबर में चुनाव की घोषणा होना लगभग दिखाई दे रहा है। सितंबर में घोषणा होगी तभी अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े के बाद चार पांच चरणों के चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने भी सितंबर के हिसाब से ही चुनावी तैयारियां कर रखी है।चुनाव के लिए प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी पूर्व में ही दी जा चुकी है। इन सब बातों को देखते हुए इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार के विधानसभा चुनावों की घोषणा सितंबर में ही हो सकती है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़28/06/2026बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन,, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क, स्वर्ण कला बोर्ड और सुरक्षा से लेकर हॉलमार्किंग तक हुई चर्चा,, डिप्टी सीएम ने दिए आश्वासन…
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
धर्म-कला -संस्कृति27/06/2026मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी हो..मेण्ड्रा में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु…
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
