बिलासपुर // बिलासपुर पुलिस के द्वारा साइबर फ्रॉड करने वालों के खिलाफ लगातार सायबर व थानों की टीम कार्यवाही करने में जुटी हुई है। कई मामलों में अन्य राज्यों से सायबर ठगों की गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता भी मिली है। लेकिन फिर भी लोग सायबर ठगी का शिकार हो रहे है पुलिस के द्वारा कुछ महीनों पहले सायबर मितान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिससे जिले के हर क्षेत्र में लोगो को सायबर क्राइम से बचने लोगो को जागरूक किया गया था बावजूद इसके लोग आज भी लगातार सायबर अपराधियों के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी लुटा रहे है।
इसी कड़ी में लोगो को सायबर क्राइम से बचाने जिला पुलिस साइबर 2020 ऑपरेशन अभियान चला रही है। जिसमे सायबर और थानों के पुलिस अधिकारी कर्मचारी अलग अलग टीम में बना कर ठगों को पकड़ने कार्यवाही कर रहे है। ऐसे ही एक मामले में ठगी के एक आरोपी को पुलिस ने झारंखड के जामताड़ा से गिरफ्तार किया है ।जिसके पास से एटीएम,,बैंक खाते,,मोबाइल,,बरामद हुआ।

आपको बतादें की 15 प्रार्थी डॉ. दीना सिंह ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। की उनके मोबाइल पर अज्ञात नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को हेड ऑफिस बैंक ऑफ बड़ौदा का मैनेजर बताया और वेरिफिकेशन के नाम पर उनसे एटीएम एवं ओटीपी नम्बर पूछा। ओटीपी देने के बाद प्रार्थिया के खाते से 87 हजार 996 रुपये उनके खाते से ट्रांसफर कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की जिसके बाद टीम ने झारखंड के जामताड़ा में ऑपरेशन चलाया और मामले में एक ठग सीबू कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। मामले में गिरफ्तार आरोपी ने ठगी की गई रकम को शराब खोरी,,घूमने फिरने और फिजूल खर्ची में खर्च कर देता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
