मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 की अधिसूचना जारी… 16 अक्टूबर अपरांह 3 बजे तक किए जा सकेंगे नाम निर्देशन… 17 अक्टूबर को संवीक्षा, 19 अक्टूबर तक होगी नाम वापसी….

रायपुर // विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लिए उपनिर्वाचन की अधिसूचना आज जारी कर दी गई तथा अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 16 अक्टूबर 2020 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे तथा 17 अक्टूबर को नाम निर्देशनपत्रों की संवीक्षा होगी। वहीं 19 अक्टूबर तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिए जा सकेंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2020 के तहत मरवाही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी कार्य सम्पन्न किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप आज मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 24 मरवाही के विधानसभा उपचुनाव की अभ्यर्थिता हेतु आगामी 16 अक्टूबर 2020 (सार्व. अवकाश को छोड़कर) तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का समय प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। 17 अक्टूबर को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा 19 अक्टूबर तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी।
3 नवंबर को होगा मतदान…
विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 के तहत 3 नवंबर 2020 को मतदान होगा तथा मतदान का समय प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा।
यहां होंगे नामांकन…
विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 हेतु नाम निर्देशन की प्रकिया आज से प्रारंभ हो गई है। नामनिर्देशन-पत्र रिटर्निंग ऑफिसर कलेक्टर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को या श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को अभ्यर्थी या (उसके किसी प्रस्थापक द्वारा) 16 अक्टूबर 2020 (शुक्रवार) से अपश्चात् (लोक अवकाश दिन से भिन्न) किसी दिन 11 बजे पूर्वान्ह और 3 बजे अपरान्ह के बीच न्यायालय कलेक्टर कक्ष, कलेक्टोरेट, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में परिदत्त किए जा सकेंगे। नामनिर्देशन-पत्र के प्रारूप पूर्वोक्त स्थान और समय पर अभिप्राप्त किए जा सकेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
