सरकारी विभागों में बिना रिश्वत दिए कोई काम नही हो पाता जब तक अधिकारी कर्मचारी के टेबल पर चढ़ावा ना चढ़े तब तक आप अपना काम कराने ऑफिस के चक्कर काटते रहेंगे ऐसा ही एक मामला राजस्व विभाग में आया है जहाँ रिश्वत न मिलने के कारण महिला क्लर्क द्वारा परसदा के रहने वाले ब्रम्हानंद को सकरी तहसील के चक्कर काटना पड़ रहा था आखिर में तंग आकर उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में कर दी जहाँ मामले को संज्ञान में लेकर एसीबी ने कार्यवाही करते हुए महिला क्लर्क को रँगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है ।

जानकारी के अनुसार परसदा में रहने वाले ब्रह्मानंद साहू ने अपनी पैतृक संपत्ति के रिकॉर्ड दुरुस्ती करण के लिए सकरी तहसील ऑफिस में चक्कर लगाना पड़ रहा था, लेकिन उसका काम नहीं हो रहा था जिस पर महिला क्लर्क मंजू ने काम कराने के लिए ब्रह्मानंद से 10 हजार की मांग की और कहा कि पैसे देने पर उसका काम जल्द ही हो जाएगा,बात मान कर ब्रम्हानंद ने हाँ कर दी और फिर उसकी जानकारी एसीबी को दे दी,गुरुवार को कार्यालय में पैसो के लेनदेन के वक़्त एसीबी की टीम ने छापा मार दिया और महिला क्लर्क को पैसो के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/06/2026नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने,, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…
प्रशासन20/06/2026अमाली में कोल वाशरी के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध,, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप,, ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी…
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
बिलासपुर18/06/2026‘भर्ती नहीं तो भविष्य अंधकारमय’,, गृह विज्ञान को भर्ती सूची में शामिल करने छात्राओं ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार… महिला शिक्षा से जुड़े विषय की उपेक्षा पर छात्राओं में नाराजगी…
