• Thu. Jul 9th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

मुख्यमंत्री का प्रवास 3 जनवरी को… अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम बघेल… कलेक्टर डॉ. मित्तर ने लिया तैयारियों का जायजा…

बिलासपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी 2021 को जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। वे इस दौरान अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने बुधवार को स्थल निरीक्षण कर उनके प्रवास की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी को बिलासपुर जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे। भूपेश बघेल यहां 6.59 करोड़ की लागत से निर्मित नवीन उच्च विश्राम गृह, नूतन चौक सरकंडा में नवनिर्मित सेन्ट्रल लाइब्रेरी, मिट्टी तेल गली में नव निर्मित स्मार्ट सड़क का लोकार्पण तथा राजेन्द्र नगर चौक में पद्मश्री स्व. श्यामलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे तारबाहर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करेंगे। सीएम बघेल लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पर आयोजित आमसभा के दौरान लगभग 143 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, लगभग 250 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन तथा हितग्राहियों को सामग्री का वितरण करेंगे। वे बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेलर में गौठान का निरीक्षण भी करेंगे।

कलेक्टर डॉ. मित्तर ने आज इन सभी स्थानों पर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने शास्त्री मैदान में मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, वीआईपी, मीडिया एवं आम नागरिकों की प्रवेश व्यवस्था, बेरिकेडिंग के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम सेलर में गौठान में चल रही विभिन्न गतिविधियों में संलग्न स्व-सहायता समूह की महिलाओं, गौठान समिति के सदस्यों तथा चरवाहों से चर्चा की। इस दौरान बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने नूतन चौक में नवनिर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ई लाइब्रेरी तथा किताबों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हर वर्ग के लिये किताबें रखने तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता देने कहा।

तारबाहर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स रूम, कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास का कलेक्टर ने निरीक्षण किया और स्टाफ को जरूरी निर्देश दिये। नवीन उच्च विश्राम गृह के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा भी उन्होंने लिया।इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री बीएस उइके, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
फर्जी डॉक्टर नहीं, उसे नियुक्त करने वाले अपोलो अस्पताल प्रबंधन की भी तय हो जवाबदेही… अपोलो प्रबंधन को दी गई कथित क्लीन चिट पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल…
फर्जी डॉक्टर केस में नया विवाद,, अपोलो अस्पताल प्रबंधन को मिली क्लीन चिट पर उठे सवाल… फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति पर जिम्मेदारी किसकी ?… पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने मांगी CBI जांच…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति… नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुपालन में प्रतिमाएं लगाने स्वीकृत किए 10.60 करोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed