बलिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी का बचाव करने वाले विधायक को मुख्यमंत्री ने किया तलब, तो पार्टी अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस...

उत्तर प्रदेश // बलिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह रविवार को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ ने जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्यारोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह का बचाव करने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह को लखनऊ तलब किया है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्री देव सिंह ने विधायक के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बता दें कि विधायक लगातार हत्यारोपी का बचाव कर रहे थे और मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि अगर पिछली सरकार यादवों को बचाती थी तो हम अपनी जाति के लोगों के समर्थन में क्यों न खड़े हों?
दरअसल, बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक हो रही थी। इसमें एसडीएम, सीओ, एसओ व अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले। इसमें छह लोग घायल हो गए।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
