मोबाइल व एसेसरीज चोरी करने वाले नाबालिग चोर और ख़रीदार को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार…
अगस्त, 21 / 2021, तखतपुर

मोबाइल की दुकान से मोबाइल व एसेसरीज की चोरी करने वाले एक अपचारी बालक के साथ चोरी का माल खरीदने वाले को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। वही चोरी का माल भी उनके पास से बरामद कर उसे जप्त कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर पाठक पारा निवासी अनीश कुमार पटेल पिता सियाराम पटेल 29 वर्ष ने शिकायत की 17 अगस्त की दरमियानी रात उसकी मोबाइल दुकान में अज्ञात चोर के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर दुकान में रखे मोबाइल कॉम्बो टच और मोबाइल बैट्री को चोरी कर ले गए।

वही उसने यह बताया कि इसके पूर्व भी उसकी दुकान में चोरी की घटना घटित हो चुकी है।तखतपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला कायम कर इसे विवेचना में ले लिया और इसकी पतासाजी में आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगलना शुरू किया तभी उस फुटेज में एक अपचारी बालक जो संदिग्द लगा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जहाँ उसने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी का माल लेने वाले जय प्रकाश साहू पिता कृष्ण कुमार साहू भथरी निवासी को ग्रिफ्तार किया गया। और उनकी निशानदेही में उनके पास चोरी का 7 नग मोबाइल और कम्बो टच बैट्री चार्जर समान जप्त किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
