• Sun. Oct 18th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

युवा महोत्सव में छलक रहा है युवाओं का जोश और उत्साह

बिलासपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने के लिये खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा महोत्सव 2019 के आयोजन का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में शुक्रवार को विकासखंड मस्तूरी में युवा महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के 500 से अधिक युवाओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव में युवाओं का जोश और उत्साह छलक रहा था।

मस्तूरी विकासखंड के ग्राम एरमसाही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित युवा महोत्सव में क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण स्कूल और काॅलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महोत्सव के रंग में सभी रंगे हुये थे। लोक नृत्य, लोक गीत, शास्त्रीय नृत्य, एकाकी नाटक, हारमोनियम, तबला, बांसुरी, क्विज, वाद-विवाद, गेंड़ी, भौंरा, फुगड़ी, वेशभूषा, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, निबंध, तात्कालिक भाषण और स्थानीय व्यंजन बनाने की प्रतियोगिताएं हुई। इन सभी विधाओं मंे युवा बढ-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा इस महोत्सव के माध्यम से लोगों के सामने आई। इन युवाओं को पहली बार इस तरह के आयोजन में शामिल होने का मौका मिला। इनके चेहरे पर खुशी के साथ-साथ संतुष्टि के भाव थे।


इस कार्यक्रम में तरह-तरह के वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों द्वारा लोकनृत्य, सुआ, राउत नाचा, करमा, भोजली, गौरा-गौरी, पंथी नृत्य और लोकगीतों के एक से बढ़कर एक प्रदर्शन से समां बंध गया था। एक तरफ नृत्य हो रहे थे, वहीं दूसरी ओर तात्कालिक भाषण में भी युवाओं की क्षमता बाहर आ रही थी। युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल उनको अवसर मिलने का।

लोक संस्कृति पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, दहेज प्रथा, नारी शक्ति और स्वच्छता विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। व्यंजन प्रतियोगिता में ठेठरी, खुरमी, फरा, चीला, बोबरा, पपची, देहरौरी आदि छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बहार थी। इस प्रतियोगिता में युवतियों ने उत्साह से भाग लिया। वे अपने घरों से तरह-तरह के व्यंजन बनाकर लाई थी। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद पंचायत मस्तूरी की अध्यक्ष श्रीमती चांदनी भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न स्कूल, महाविद्यालयों के शिक्षकगण, युवा महोत्सव की नोडल अधिकारी प्रतिभा सागर, ग्रामीण, महिलायें, युवा, बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed