बिलासपुर // शहर के सिविल लाइन थाने में एक कांग्रेसी नेता को नेतागिरी करना भारी पड़ गया, मारपीट के आरोप में कुछ युवकों को थाने से छुड़वाने आए इस नेता की थाने में एक ना चली बल्कि थाना प्रभारी का आदेश मिलते ही एक आरक्षक ने उस नेता की हेकड़ी निकाल दी, और सीधे बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया, बेचारे नेता को शर्मिंदगी के मारे मुह छुपाना पड़ा और करते भी क्या पूरे थाने के सामने उनकी इज्जत की बखिया उधड़ गयी और होती भी क्यों न जिन को छुड़ाने आये थे उन्हें छुड़ा तो पाए नही और खुद को बेइज्जत होना पड़ा वो अलग ।
आपको बतादें बड़े नेताओ के आशीर्वाद से, थानों से अपराधियो की पैरवी कर, अक्सर आरोपियों को छुड़ाने के आदतन नेता को, थाना सिविल लाइन्स, बिलासपुर के टीआई शनिप रात्रे ने न केवल बाहर का रास्ता दिखाया, बल्कि तत्काल सम्बन्धित आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही भी कर, राजनीतिग्यो को यह सन्देश दिया है कि थाने में किसी दबाव में आकर काम नही करेगे, थाना नेताओ की मर्जी से नही चलेंगे ? थानों में राजनीतिक हस्तक्षेप अब बर्दाशत नही होगा ? इससे पहले बिलासपुर की जनता उदय किरण को भी याद करती रही है, उनकी कार्यशैली भी कुछ इसी चिर-परिचित अंदाज में हुआ करती थी जैसी SHO शनिप रात्रे ने अंजाम देकर जनता की अपेक्षाओं पर पूरा उतरने का अच्छा, प्रशंसनीय प्रयास किया है ! यदि सभी पुलिस अधिकारी इसी आचरण,व्यवहार का अनुशरण करे तो यह न केवल व्यापक जनहित का कल्याणकारी कार्य होगा, बल्कि ईमानदार पुलिस अधिकारी, जो दिल से चाहते है कि पीड़ितों को इंसाफ मिले? वो बिना किसी दबाव के न केवल अपने कर्तव्य निर्वहन को सुचारू रूप से कर पायेंगे, बल्कि सभी ईमानदार पुलिस अधिकारियों के प्रयास से अपराधों में व्यापक कमी आयेगी ! आज की घटना पर थाना प्रभारी शनिप रात्रे धन्यवाद के पात्र है की उन्होंने इस परम्परा की शुरुवात की, हमे उम्मीद है कि पुलिस महकमे के अन्य लोग भी व्यापक जनहित को देखते हुए, उनके इस आचरण का अनुशरण करेगे !
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
