रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने केबिनेट के सदस्यों के साथ राज्यपाल से मिलने राजभवन पंहुच गए है जहां राज्यपाल के साथ सीएम और उनकी केबिनेट सदस्यों के साथ मीटिंग चल रही है। मुख्यमंत्री बघेल आयकर विभाग के छापे की कार्यवाही को लेकर केंद्र से नाराज है क्योंकिं राज्य सरकार को इस कार्यवाही की कोई जानकारी नही दी गयी थी इस बात को लेकर सीएम भूपेश बघेल अपने मंत्रियों के साथ राज्यपाल को शिकायत करने पंहुचे है ।
राज्यपाल से मिलने से पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ मीटिंग ली जिसमे यह फैसला लिया गया कि आयकर विभाग की कार्यवाही के खिलाफ राज्यपाल से मिलकर शिकायत की जायेगी। आपको बतादे की छत्तीसगढ़ के रायपुर मेयर ,कई बड़े अधिकारी, शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। इन छापों के बारे में आयकर विभाग ने छग सरकार को छापे की कार्यवाही से पूरी तरह से दूर रखा गया और उन्हें किसी तरह की कोई सूचना भी नही दी ना ही उन्हें भरोसे में लिया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
बिलासपुर05/02/2026बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव रद्द: बिना सुनवाई फैसले पर बवाल, रजिस्ट्रार–सहायक पंजीयक के खिलाफ विजिलेंस जांच की मांग…CM से लेकर लोकायुक्त तक शिकायत…
