
बिलासपुर // रविवार को देश राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए बिलासपुर के दो दिवसीय प्रवास पर थे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ भवन में ठहरे थे। सोमवार की सुबह दीक्षांत समारोह के लिए निकलने से पहले राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ भवन के विजिटर्स बुक में अपना संदेश लिखा। राज्य सरकार के अतिथि गृहों में एक विजिटर्स बुक होता है जिसमें अतिथि अपने अनुभव लिख सकते हैं। विशिष्ट अतिथियों के लिए इन विश्राम गृहों में विशेष विजिटर्स बुक होता है, जिन्हें सहेजकर रखा जाता है।

अपने शुभकामना संदेश में राष्ट्रपति ने पहले तो तारीख लिखा है। इसके बाद उन्होने अपना नाम और उसके नीचे पद का उल्लेख किया है। तीसरे कालम में राष्ट्रपति ने शुभकामना संदेश अक्षरसः इस तरह लिखा गया है।
छत्तीसगढ़ भवन,बिलासपुर में ठहरने का अनुभव सुखद रहा। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार और इस भवन से जुड़े सभी लोगों के सेवाभाव और सत्कार की मैं सराहना करता हूं।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
