लिंगियाडीह में रेत के अवैध भण्डारण पर की गई कार्यवाही
2 हजार 700 घनमीटर से अधिक रेत जब्त…
बिलासपुर, फरवरी, 10/2022
जिले के लिंगियाडीह क्षेत्र में रेत के अवैध भण्डारण पर खनिज, राजस्व तथा पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई। जांच के दौरान इस क्षेत्र के 15 अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध रेत का भण्डारण पाया गया। मौके पर 7 लोगों को भण्डारित रेत की वैधता प्रमाणित करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया। इनमें से 4 लोगों ने कुल 1164 घनमीटर अवैध रेत भण्डारण करना स्वीकार किया। जिसमें से 3 व्यक्तियों के द्वारा भण्डारण नियम प्रावधानों के अंतर्गत 2 लाख 22 हजार रूपए से अधिक की राशि जमा कराई गई। लावारिस हालत में जब्त बचे हुए 1700 घनमीटर भण्डारित रेत को नियमानुसार आवश्यक राशि जमा कराने के बाद निगम एवं अन्य को शासकीय निर्माण कार्य के लिए दे दिया गया।
गौरतलब है कि इसके पहले भी खनिज, राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने लिंगियाडीह, राजकिशोर नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत के भण्डारण पर कार्यवाही की थी। इस भण्डारित रेत को जब्त कर नगर निगम को शासकीय निर्माण कार्य में उपयोग के लिए सौंप दिया गया था। जिला प्रशासन की निर्देशन में संयुक्त टीम द्वारा लगातार रेत के अवैध उत्खनन तथा भण्डारण पर कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
