वन विभाग के एसडीओ पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप… युवती की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर…
अगस्त, 21 / 2021, बिलासपुर
वन विभाग के ट्रेनी एसडीओ पर भिलाई की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है युवती ने इसकी शिकायत सरकंडा पुलिस से की है शिकायत में युवती ने कहा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक सबन्ध बनाया है , वन अधिकारी के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है ।पीड़िता और आरोपी दोनो ही भिलाई के रहने वाले है और साथ मे व्यावसायिक परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी एसडीओ मानवेंद्र कुमार मारकंडे और युवती दोनों भिलाई के रहने वाले हैं।विगत 3 वर्ष पूर्व परीक्षा की तैयारी करते समय दोनों की कोचिंग सेंटर में उनकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई। इस बीच लड़की बिलासपुर आ गई और सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए का मकान लेकर वह एग्जाम की तैयारी करने लगी। आरोपी युवक बीच-बीच में लड़की से मुलाकात करने उसके घर आता रहता था। एक छत के नीचे रहने के दौरान दोनों के बीच नजदीकया और बढ़ गई थी। आरोपी युवक लड़की से कहता था की एक बार उसका सलेक्शन हो जाए फिर वह उससे शादी करेगा।
दोनों ही फॉरेस्ट विभाग में एग्जाम की तैयारी में जोर शोर से जुटे हुए थे। इस दौरान युवक ने तो एग्जाम क्रैक कर लिया। लेकिन युवती का सलेक्शन नहीं हो पाया। नौकरी लगने के बाद जब युवती ने आरोपी से शादी का वादा पूरा करने की बात कही तब वह मुकर गया। जिसके बाद अब युवती ने सरकंडा थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ रेप और जान से मारने का आरोप की शिकायत दी जहाँ सरकंडा थाना ने मामला कायम कर लिया है । मौजूदा वक्त में आरोपी एसडीओ असम में ट्रेनिंग कर रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
