विगत 3 वर्षो में 13 करोड़ 90 लाख 45 हजार रूपए के सिंचाई कर हुए माफ…
2 लाख 47 हजार से अधिक किसानो को मिला फायदा…
बिलासपुर, 07 दिसम्बर 2021

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सभी किसानों को 1 नवम्बर 2018 से 30 जून 2020 तक की सिंचाई जल कर की बकाया राशि एवं वर्ष 2020-2021 की खरीफ एवं रबी फसल की दौरान किसानों को सिंचाई कर की राशि माफ करने जिले के कोटा एवं खारंग जल संसाधन संभाग अन्र्तगत 2 लाख 47 हजार से अधिक किसानों का फायदा हुआ है। इन किसानों का 13 करोड़ 90 लाख 45 हजार रूपए का कर माफ हुआ है।
जिले के विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम भरारी के किसान श्री विनय शुक्ला का 3 साल में 40 हजार रूपये सिंचाई कर माफी हुई है। श्री शुक्ला ने कहा कि किसानों को छ.ग. सरकार जो सहुलियत दे रही है उससे खेती लाभदायक हो गई है। आम किसानों को खरीफ और रबी दोनांे फसल में सिंचाई कर माफ किया गया जिससे किसान खुश है। भरी गर्मी में तालाब सुख जाते है लेकिन ऐसे समय में भी नहर के माध्यम से खेतो में सिंचाई के लिए पानी पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मंहगाई एवं महामारी के दौर में छ.ग. शासन का यह निर्णय किसानों के लिए बहुत राहत भरा है।
ग्राम लखराम के कृषक रामकुमार भोई के पास 10 एकड़ से अधिक खेत है। उसका भी 3 वर्ष का सिंचाई कर माफ हुआ है। श्री भोई ने कहा कि 5 हार्स पावर तक के मुफ्त बिजली कनेक्शन के बाद सिंचाई कर माफ होने से किसानों को मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है। हम किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है।
उल्लेखनीय है कि जल संसाधन संभाग खारंग अन्र्तगत 3 वर्षो में 1 लाख 93 हजार 759 किसानों के 12 करोड़ 50 लाख 86 हजार रूप्ये सिचाई कर माफ किये। जिसमें वर्ष 2018-19 में 66 हजार 852 किसानों का 10 करोड़ 37 लाख 71 हजार, वर्ष 2019-20 में 61 हजार 994 किसानों का 1 करोड़ 4 लाख 84 हजार और वर्ष 2020-21 में 64 हजार 913 किसानों का 1 करोड़ 8 लाख 31 हजार रूपये सिंचाई कर माफ हुए। इसी तरह जल संसाधन संभाग कोटा अंतर्गत वर्ष 2018-19 में 19 हजार 732 किसानों को 79.15 लाख, वर्ष 2019-20 में 17 हजार 899 किसानों का 39.92 लाख और वर्ष 2020-21 में 15 हजार 718 किसानों का 20.52 लाख रूपए सिंचाई कर माफ किया गया।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
