• Sat. Feb 7th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

सफलता की कहानी… गौठानों में बनाये गये 2 लाख 11 हजार से अधिक गोबर के दिये… 6 लाख 33 हजार रूपये से अधिक की हुई बिक्री…

बिलासपुर // दीपावली पर्व में इस बार लोगों के घर गौठानों में निर्मित गोबर के दियों से रोशन हुए। जिले की 10 महिला स्व सहायता समूहों द्वारा 2 लाख 11 हजार से अधिक दिये बनाकर बेचे गये। जिससे उन्हें 6 लाख 33 हजार रूपये से अधिक की आय भी हुई।गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में खरीदे जा रहे गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद के साथ साथ दीपावली पर्व के लिए दिये भी बनाये गये।

जिले के विकासखंड तखतपुर के ग्राम-लाखासार और सागर, बिल्हा विकासखंड के ग्राम-पौसरी और अकलतरी, मस्तुरी विकासखंड के ग्राम-वेद परसदा, टिकारी, बोहारडीह, धुरवाकारी और जौंधरा के गौठानों में महिला स्व सहायता समूह की 100 से अधिक महिलाओं के लिए यह दीपावली पर्व समृद्धि लेकर आया। इन महिलाओं ने गौठानों में बनाये गये गोबर के दियों की 3 रूपये प्रति दिये के हिसाब से बिक्री की और आय प्राप्त किया जिससे उनके परिवार में दीवाली की खुशियां दुगनी हुई। उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत जिले में अब तक 86 हजार 403 क्विंटल गोबर गौठानों में खरीदे गये है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed