• Thu. Jul 2nd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

सिम्स में की गई बैरिकेटिंग, बना हेल्प डेस्क, सफाई अभियान शुरू… अब उच्चस्तरीय समन्वय समिति व्यवस्था पर रखेगी निगरानी …

बिलासपुर // संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार सिम्स चिकित्सालय की व्यवस्था में सुधार के लिये विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ आज तेजी से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

सिम्स पहुंचने वाले मरीजों की भीड़ के बीच संक्रमण को रोकने के लिये आज गोल घेरे की मार्किंग की गई तथा बेरिकेड्स लगाये गये। उन्हें कतार के दौरान बैठने के लिये कुर्सियों की सुविधा भी दी गई है। सिम्स में सैम्पल लेने के लिये अतिरिक्त बूथ बनाये जा रहे हैं जिससे सैम्पल के लिये लोगों की भीड़ कम हो। इसके अलावा हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। जांच के लिये पहुंचने वाले मरीजों के प्रवेश और निकास के लिये अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

सिम्स में साफ-सफाई के लिये नगर-निगम द्वारा आज से अभियान चलाया गया है। जाम नली, सीवरेज और चैम्बर की आज जेटिंग मशीन से सफाई की गई। यहां से गिट्टी, रेत, मलबा व कचरा उठाया गया। सिम्स परिसर के चारों ओर उगे अनावश्यक छोटे झाड़ भी साफ किये गये। सफाई का अभियान आगामी तीन-चार दिनों तक चलेगा।

ज्ञात हो कि संभागायुक्त डॉ. अलंग ने सिम्स की व्यवस्था में सुधार के लिये 22 सितम्बर को बैठक आयोजित की थी। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समन्वय समिति यहां की व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखेगी।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed