सिम्स मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को लेकर जनहित याचिका, उपचार से लेकर शिक्षा व्यवस्था है प्रभावित….4 सप्ताह में जवाब देने आदेश…

बिलासपुर // सिम्स मेडिकल कालेज एवं अस्पताल मे व्याप्त समस्याएं , अव्यवस्थाओ, चिकित्सको एवं चिकित्सा शिक्षको की कमी की वजह से अस्पताल मे इलाज हेतु आये मरीजो एवं मेडिकल कालेज मे अध्ययनरत छात्र छात्राओ को होने वाली असुविधाओ के निराकरण हेतु उच्च न्यायलय के समक्ष अधिवक्ता विकाश श्रीवास्तव द्वारा स्वयं याचिकाकर्ता के रूप मे उपस्थित होकर एक जनहित याचिका प्रस्तुत की गयी थी, जिसकी प्रारंभिक सुनवाई करते हुए उच्च न्यायलय द्वारा शासन एवं सिम्स मेडिकल कालेज और अस्पताल को सूचना प्रेषित कर 4 सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया है, मामले की पैरवी अधिवक्ता अखंड पांडे एवं आकाश श्रीवास्तव के माध्यम से की जा रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार सिम्स के अधिकतर विभागो मे चिकित्सा शिक्षको की कमी है एवं कई विभाग मे तो एक भी चिकित्सक/ चिकित्सा शिक्षक नही है, इस सम्बंध मे समय समय पर समाचार पत्र एवं पोर्टल के माध्यम से खबर प्रकाशित होती रहती है जिसके बावजूद समस्याएं जस की तस बनी हुई है जिससे गरीब मजदूर वर्ग के लोगो को इलाज मे कई प्रकार की कठिनाईयो का सामना करना पडता है।
Author Profile
Latest entries
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
