सिरगिटृटी औद्योगिक क्षेत्र को डबल सप्लाई प्रारंभ… उद्योगों को मिलेगी निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली…
बिलासपुर, जुलाई, 26/ 2022
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा उद्योगों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं उपकेन्द्रों में डबल सप्लाई का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में सिरगिट्टी आद्योगिक क्षेत्र को सिलपहरी उपकेन्द्र से नई 33 केव्ही लाईन के माध्यम से जोड़ा गया है, जिससे औद्योगिक सेक्टर ए एवं सेक्टर बी के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत की आपूर्ति होगी। इसके पूर्व एक ही फीडर से सप्लाई होने के कारण तकनीकी खराबी आ जाने पर उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था
कार्यपालन अभियंता पी.वी.एस. राजकुमार ने बताया कि एकीकृत विद्युत विकास योजना अंतर्गत 82 लाख रूपये की लागत से निर्मित 33 केव्ही लाईन के प्रारंभ होने से औद्योगिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने इस उपलब्धि के लिये अधीक्षण अभियंता वाय.के.मनहर, कार्यपालन अभियंता पी.व्ही.एस. राजकुमार एवं उनकी टीम को बधाई प्रेषित की है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
