
बिलासपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का हिन्दू संघटन के सदस्यों ने विरोध स्वरूप पुतला जलाया। हिन्दू संघठन के सदस्यों ने बताया कि नंदकुमार बघेल ने हिंदुओं के आराध्य भगवान श्रीराम के नाम पर अभद्र टिप्पणी करते कर उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया साथ ही उन्हें काल्पनिक भी कहा है, उनके इस अभद्र टिप्पणी और अशोभनीय व्यवहार से हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। जिसके विरोध में आज पुराना बस स्टैंड पर नंदकुमार बघेल का पुतला जलाया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां एक और सनातन धर्म के त्योहारों और देवी-देवताओं को लेकर लगातार सजग रहते हैं और विभिन्न त्यौहारों में धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होते रहते हैं.. वही उनके पिता नंद कुमार बघेल द्वारा सनातन धर्म के देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने की पुरानी आदत है.. और इसी वजह से वह कई बार कई मौके पर सनातन हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी करने से नहीं चूकते है.. इसी को लेकर सर्व हिंदू संगठन के लोगों ने मंगलवार को पुराना बस स्टैंड श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल का पुतला दहन किया तथा उनके विरोध में प्रदर्शन भी किया.. सर्व हिंदू समाज के लोगों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल हमेशा सनातन धर्म के देवी देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं और हिंदू समाज के लोगों के बीच नफरत के बीज बोते हैं.. इस वजह से उनका विरोध किया जा रहा है..हिन्दू समाज का कहना है कि मुख्यमंत्री के पिता होने के कारण सरकार फिर नंद कुमार बघेल के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नही कर रही है साथ ही हिन्दू संग़ठन ने चेतावनी दी है कि नंद कुमार अपनी हरकतों से बाज नही आते है तो आने वालों दिनों में पुतला की जगह उनको जला दिया जाएगा। जिस प्रकार हिन्दू समाज मुख्यमंत्री के पिता के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है उससे ये साफ है कि आगे आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ने वाली है
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
