मुम्बई // महाराष्ट्र में होटल कराची हलवे को लेकर जारी राजनीति के बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम ‘अखंड भारत’ में विश्वास करते हैं, फडणवीस ने यह बयान तब दिया जब उनसे मुंबई की एक घटना के बारे में पूछा गया, जहां शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने मिठाई की दुकान के मालिक से दुकान के नाम से ’कराची’ शब्द को हटाने के लिए कहा क्योंकि यह एक पाकिस्तानी शहर है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा। हम अखंड भारत ’(अविभाजित भारत) में विश्वास करते हैं और हम मानते हैं कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा। गुरुवार को, शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने बांद्रा में प्रतिष्ठित कराची स्वीट्स के मालिक को इसका नाम बदलकर कुछ और भारतीय या मराठी करने का आदेश दिया था। हालांकि इस घटना से नाराज शिवसेना के संजय राउत ने स्पष्ट किया कि यह पार्टी का “आधिकारिक रुख” नहीं था। राउत ने कहा, “कराची स्वीट्स और कराची बेकरी 60 साल से मुंबई में हैं। उनका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है। अब उनके नाम बदलने का कोई मतलब नहीं है … यह शिवसेना का आधिकारिक रुख नहीं है।”फडणवीस बोले- देश में लव जिहाद की घटनाएं हो रही हैं देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश में ‘लव जिहाद’ की घटनाएं घट रही हैं, इसलिए इन्हें रोकने के लिए कानून लाना उचित है। वह कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक आरोप के संबंध में पूछे गये प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। गहलोत ने भाजपा पर लव जिहाद शब्द रचने और सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने का आरोप लगाया था।
Author Profile
Latest entries
- अपराध19/09/2024पुलिस की रेड,, लाखों की कीमती लकड़ियां बरामद..
- राजधानी रायपुर19/09/2024विद्युत आपूर्ति में गड़बड़ी पर नोडल अफसरों की होगी जिम्मेदारी तय : पी. दयानंद… बैठक में कंपनी अध्यक्ष के तीखे तेवर…
- Uncategorized19/09/2024आधी रात चापड़ दिखा कर लोगो को धमका रहा था युवक… पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- प्रशासन18/09/2024शिक्षक निलंबित,, गायब रहकर उपस्थिति पंजी में दस्तखत करने बनाता था दबाव,, तहसीलदार की रिपोर्ट पर संयुक्त संचालक ने किया निलंबित…