हैदराबाद से लिंक नही मिलने से फिर अटकी केंद्र की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना…
सितंबर, 03/ 2021, बिलासपुर
केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना 1 सितंबर से शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली गयी थी परन्तु हैदराबाद की कंपनी से डेटा लिंक नही मिलने के कारण जिले में फिलहाल यह शुरू नही हो पा सकी। जबकि जिला प्रशासन ने सभी राशन दुकानों को ई- पॉस मशीनें बांट दी है।
भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू की गई है। जिसने प्रथम चरण में 166 राशन दुकानों में यह योजना लागू की जा रही है। बिलासपुर जिले में शहरी क्षेत्रों के की राशन दुकानों में यह योजना पहले शुरू की जा रही है।
वन नेशन वन कार्ड योजना में आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन वितरण एवं पोर्टेबिलिटी का उपयोग करके राशन कार्डधारियों द्वारा अपनी पसंद की उचित मूल्य दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करने की सुविधा देने के लिए सभी राशन कार्ड एवं सदस्यों का आधार नंबर सीडिंग कराया गया है। आधार नंबर सीडिंग नही हुए अप्रमाणित त्रुटिपूर्ण आधार वाले राशन कार्डधारकों सदस्यों की राशन दुकानवार सूची खाद्य एवं खाद्य निरीक्षक मॉड्यूल में उपलब्ध कराई गई है।
” राजेश शर्मा, प्रभारी जिला खाद अधिकारी “
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना आज से शहरी क्षेत्रों में शुरू हो रहा है। इसके लिए शहरी क्षेत्र के 166 राशन दुकानों को ई- पॉश मशीन उपलब्ध करा दी गयी है। हैदराबाद से लिंक नही हो पाया है, इसलिए योजना शुरू करने में थोड़ी दिक्कत हो रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
