बिलासपुर // कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है, इस अप्रत्याशित संकट में आईसीएआई की बिलासपुर शाखा के द्वारा समय-समय पर वर्चुअल सीपीई मीटिंग आयोजित की जा रही है। सरकार के द्वारा वर्तमान समय की आर्थिक अनिश्चितता को देखते हुए MSME, EPF, GST, INCOME-TAX सभी क्षेत्रों मे अनेक योजनाए और पैकेज दिए गए है, इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सीए के द्वारा ही किया जा सकता है।

इसी क्रम में बिलासपुर शाखा ने संशोधित आचार संहिता के विषय पर वेबिनार का आयोजन किया जिसमें सीए अंशुमन जाजोदिया ने सभी सदस्यों को संशोधित आचार संहिता की जानकारी दी और प्रैक्टिस में रखने वाली सावधानी के बारे मे अवगत कराया।दो दिवसीय वेबिनार दिनाँक 13.06.2020 और 14.06.2020 को बिलासपुर शाखा के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें MSME की आवश्यक गाइडलाइन और EPF Act में हुए संशोधन के उपर चर्चा की गयी।
वर्चुअल सीपीई मीटिंग की अध्यक्षता सीए विवेक अग्रवाल ने की, उन्होंने बताया कि सीए ही अर्थव्यवस्था के स्तंभ है, वर्तमान समय की मांग के आधार पर सीए वेबिनार के माध्यम से स्वयं को अपडेट कर रहे है। शनिवार के वेबिनार में MSME से सम्बन्धित सभी जानकारी सीए अंचल जुनेजा ने प्रदान की और रविवार को सीए अविनाश टूटेजा ने EPF Act के संशोधन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीए मंगलेश पांडेय, सीए रजत अग्रवाल, सीए नवीन जिंदल, सीए उदय चौरसिया, सीए सचेन्द्र जैन,सीए रितेश टावरी का विशेष सहयोग रहा। ये जानकारी सीए आभास अग्रवाल और सीए अमित शुक्ला ने प्रदान की है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध21/09/2026जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 4 लाख से ज्यादा रकम जप्त, 9 जुआरी गिरफ्तार…
बिलासपुर21/09/2026बिदर त्योहार के दौरान भड़की हिंसा, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट; एक युवक की मौत, पिता-बड़ा भाई गंभीर
बिलासपुर21/09/2026हैवंस पार्क में देर रात युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे की हालत में महिला स्टाफ से विवाद, चिल्लाने और मारपीट की कोशिश का वीडियो वायरल; बार संचालन और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
