बिलासपुर, सितंबर, 21/2026
बिदर त्योहार के दौरान भड़की हिंसा, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट; एक युवक की मौत, पिता-बड़ा भाई गंभीर
बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में रविवार रात स्थानीय बिदर त्योहार के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप है। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
रात करीब 11 बजे शुरू हुआ विवाद…
मिली जानकारी के अनुसार गतौरा के वार्ड नंबर 19 स्थित जनक पहरी पारा में रविवार को बिदर त्योहार मनाया जा रहा था। रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने व्यासनारायण राठौर (60 वर्ष), उनके बड़े बेटे रवि कुमार राठौर (36 वर्ष) और छोटे बेटे शैलेश कुमार राठौर (30 वर्ष) पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर युवक को मृत घोषित किया…
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने शैलेश कुमार राठौर की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं व्यासनारायण राठौर और रवि कुमार राठौर का उपचार जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया…
घटना की सूचना मिलते ही सोमवार को पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, एसडीओपी सुदीप सरकार और मस्तूरी थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों समेत करीब 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
घायल व्यासनारायण राठौर और रवि कुमार राठौर

गांव में तनाव, पुलिस की नजर…
स्थानीय पर्व के दौरान हुई इस हिंसक घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। मामले में पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/09/2026बिदर त्योहार के दौरान भड़की हिंसा, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट; एक युवक की मौत, पिता-बड़ा भाई गंभीर
बिलासपुर21/09/2026हैवंस पार्क में देर रात युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे की हालत में महिला स्टाफ से विवाद, चिल्लाने और मारपीट की कोशिश का वीडियो वायरल; बार संचालन और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
राजनीति20/09/2026BJP ने तौसिफ खान को पद से हटाया, पार्टी से निष्कासन पर 7 दिन में मांगा जवाब…
