• Mon. Sep 21st, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 4 लाख से ज्यादा रकम जप्त, 9 जुआरी गिरफ्तार…

बिलासपुर, 21/2026

जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 4 लाख से ज्यादा रकम जप्त, 9 जुआरी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, कोतवाली पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर मौके से 9 कथित जुआरियों को गिरफ्तार किया है। रेड के दौरान पुलिस ने जुआरियों से 4 लाख 28 हजार 420 रुपये नगद, ताशपत्ती और अन्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनारी मेन रोड से अंदर एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से भैरव मिश्रा उर्फ मोगली, अखिलेश राठौर, रामनारायण राठौर, धीरज पाठक, राहुल बजाज, तालिब खान, अविनाश राठौर, मुकेश बजाज और कृष्ण कुमार चंद्र को पकड़ा।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, जिस मकान में यह कार्रवाई हुई, उसके मालिक के खिलाफ भी पुलिस द्वारा अलग से जांच और कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने कहा है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ धरपकड़ और सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

You missed