बिलासपुर, सितंबर, 22/2026
सड़क जाम कर जन्मदिन मनाने का मामला: भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR, सोशल मीडिया में वीडिया वायरल..
गौरेला। अमरकंटक चौक पर सड़क किनारे जन्मदिन समारोह आयोजित कर सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित करने के मामले में गौरेला पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जीपीएम जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में पुलिस ने BNS की धारा 285 और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 0414/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 की रात करीब 11:42 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। वीडियो में सिद्धार्थ दुबे फेसबुक लाइव करते नजर आ रहे थे। पुलिस के अनुसार, वीडियो में गौरेला के अमरकंटक चौक पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी। जन्मदिन समारोह के लिए सड़क किनारे मंच लगाया गया था और केक काटने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे।

सड़क पर खड़ी थीं गाड़ियां, आवागमन प्रभावित होने का आरोप
पुलिस का कहना है कि समारोह के दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े होने और भीड़ जुटने के कारण सार्वजनिक मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। इससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी होने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए FIR दर्ज की।

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
FIR में सिद्धार्थ दुबे उर्फ सिद्दू, मौसम ताम्रकार, रितुराज अग्रवाल सहित चार लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। समारोह के दौरान सड़क पर यातायात किस स्तर तक प्रभावित हुआ और आयोजन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष के भतीजे हैं सिद्धार्थ दुबे
सिद्धार्थ दुबे, गौरेला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे के सगे भतीजे हैं। मुकेश दुबे वर्ष 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
