कोरबा // छत्तीसगढ़ में भी अब कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ के हॉट स्पॉट कटघोरा से एक बड़ी खबर सामने आई थी। जिसमे 7 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। लेकिन 12 घंटो के भीतर ही इस इलाके में फिर से 4 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि कोरबा कलेक्टर ने की है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 29 हो गई है। जिनमें से 10 के उपचार के बाद ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है।
ये चारों नए मरीज पुरूष है इन मरीजो के सामने आने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हो गई है और नए सभी 19 मामले कटघोरा से ही सामने आए हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही कटघोरा से 15 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। फिलहाल कटघोरा के चारों संक्रमितों को रायपुर एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस बड़ी खबर ने कटघोरा सहित पूरे प्रदेश के लोगो की नींद उड़ा दी है।
बतादें की कल रात मिले 7 मरीजों में और आज मिलने वाले 4 कोरोना पेशेंट सभी कटघोरा के मस्जिद मोहल्ले के ही है जिन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया था,आज रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी को एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है ।।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/02/2026छत्तीसगढ़ी को राजभाषा बनाने पद्मश्री चतुर्वेदी का सपना पूरा होगा, डिप्टी सीएम साव का एलान सरकार सबकुछ करेगी, पं चतुर्वेदी की जन्म शताब्दी समारोह में स्मृति ग्रंथ व पुस्तक का विमोचन, वक्ताओं ने माना पं चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ का चेहरा, राज्य ही नहीं देश की धरोहर थे..
Uncategorized21/02/2026सराफा व्यापारियों को एसएसपी की हिदायत, शहर से दूर सराफा दुकानों मे करे अतरिक्त सुरक्षा का इंतजाम.. दुकान के अंदर सहित आसपास में सीसीटीवी जरूर लगाएं..
Uncategorized20/02/2026लगातार दूसरी लूट: “24 घंटे में खुलासा, फिर भी बेखौफ लुटेरे ! सराफा व्यापारी फिर निशाने पर, पुलिस सुरक्षा पर बड़े सवाल”…
बिलासपुर20/02/202624 घंटे में लूट कांड का खुलासा: सराफा एसोसिएशन ने बिलासपुर पुलिस को किया सलाम
