क्या सरगुजा की तरह बस्तर से भी बीजेपी का ‘बिजहा’ टूट जाएगा ?
वरिष्ठ पत्रकार शशि कोंन्हेर की कलम से
बिलासपुर।। दंतेवाडा उप चुनाव में कांग्रेस के हाथों बुरी तरह पराजित होने के बाद बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व को चित्रकोट विधानसभा के उपचुनाव की लड़ाई में जूझना पड़ रहा है। हालांकि बीजेपी के राज्य स्तरीय नेता बार बार ‘ दंतेवाड़ा का बदला हम चित्रकोट में लेंगे’ ऐसा दावा कर रहे हैं। लेकिन उनका यह दावा चुनाव की कसौटी पर खरा उतरेगा , ऐसा किसी को ‘महमहा’ नही रहा है। खुद प्रदेश भाजपा के अनेक नेता आपसी बातचित चित्रकोट चुनाव को पार्टी के लिए हारी हुई लड़ाई मानकर चल रहे हैं। उनका कहना है कि यहां से भाजपा की जीत को चमत्कार ही माना जाएगा।। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी राज्य के नेताओ से पूरी तरह नाउम्मीद हो चुका है। उनका यह भी मानना है कि छत्तीसगढ़ से भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय नेतृत्व को राजनीतिक हालात का फीडबैक भी सही नही देते। बहरहाल दंतेवाड़ा की विधानसभा सीट को भाजपा से छीनने के बाद काँग्रेस कार्यकर्ता और नेता उत्साह से लबरेज हैं। वहीं भाजपा के लिए यहां से जीत इसलिए भी मुश्किल भरी है क्योंकि दंतेवाड़ा के विपरीत चित्रकोट सीट कांग्रेस की सीट रही है। इसलिए इसे जीतना टेढ़ी खीर माना जा रहा है। यहां यह भी तय दिखाई दे रहा है कि दंतेवाड़ा के बाद अगर चित्रकोट में भी भाजपा की पराजय होती है तो सरगुजा के बाद बस्तर क्षेत्र में भी विधानसभा सीटों के मामले में भाजपा का बिजहा टूट जाएगा। मतलब सरगुजा संभाग और बस्तर में भाजपा का एक भी विधायक नही होगा।। जिस सरगुजा बस्तर व जशपुर इलाके की मदद से भाजपा बार बार सत्ता का स्वाद चखने में सफल होती रही वही आज उसका सियासी रोल सिमटता जा रहा है। बहरहाल, चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान 21 अक्टूबर को है। तब तक भाजपा के राज्य नेतृत्व को ऐसा कोई चमत्कार करना होगा जिससे चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव में उनकी पार्टी विजयश्री हासिल कर ले।। तभी बीजेपी की राज्य पर पार्टी आलाकमान की गाज गिरने से रुक सकती है। पर क्या भाजपा चित्रकोट उप चुनाव में ऐसा कोई कमाल कर सकेगी।।। इस सवाल का जवाब देने से भाजपा नेता ही परहेज कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
बिलासपुर08/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा…
